रुद्रपुर, जुलाई 12 -- खटीमा, संवाददाता। त्रिस्तरीय चुनाव के नाम वापसी के बाद 57 ग्राम पंचायतों में 276 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद 40 क्षेत्र पंचायत की सीटों पर 147 दावेदार चुनाव मैदान में रह गए हैं। वार्ड सदस्य के 611 सीटों में 354 का निर्विरोध चुना जाना तय है। बीडीओ धर्मेन्द्र कन्याल ने बताया कि नाम वापसी के बाद 14 जुलाई को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। उधर, प्रत्याशी तपती गर्मी के बावजूद घर-घर पहुंचने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस चुनाव में सबसे रोचक चुनाव जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर हो रहा है। भाजपा जहां दो सीटों पर बगावत झेल रही है, वहीं कांग्रेस में बगावत नहीं है। भाजपा से बगावत कर चुनाव में उतरने वाले रोशन सिंह कांग्रेस में शामिल होकर प्रतापपुर सीट पर चुनाव मैदान में हैं तो विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़कर भाज...