रुद्रपुर, मई 17 -- खटीमा, संवाददाता। तिरंगा सम्मान यात्रा को लेकर भाजपा की बैठक एक पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में हुई। तिरंगा सम्मान यात्रा के संयोजक अमित कुमार पांडेय ने बताया कि सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में जिस अदम्य साहस और पराक्रम से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। उनके सम्मान को बढ़ाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। बताया कि खटीमा विधानसभा क्षेत्र में 22 और झनकट मंडल में 20 मई को तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। 22 मई को होने वाली तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुलाने पर भी चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी ने की। यहां विवेक रस्तोगी, नगरपालिका अध्यक्ष रामू जोशी, नंदन सिंह खड़ायत, हिमांशु बिष्ट, गोपाल बोरा रहे। इधर, कंजाबाग मंडल की बैठक में म...