रुद्रपुर, जनवरी 4 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा में पूर्व सैनिकों के मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सर्वप्रथम सीमा की सुरक्षा में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद हाल ही में सेना से सेवानिवृत्त होकर आए हुए सैनिकों का फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया गया। विकासखंड सभागार में आयोजित मासिक सम्मेलन में सूबेदार मेजर धन सिंह सामन्त ने पूर्व सैनिकों के साथ हो रही धोखाधड़ी से सचेत रहने तथा संगठित रहने का आह्वान किया। कैप्टन नारायण सिंह सौन ने सम्मेलन के मुख्य उद्देश्य से अवगत कराते हुए आने वाले 15 जनवरी को सेना दिवस को भव्य तौर से आयोजित करने के लिए सभी को अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की। ब्लॉक प्रतिनिधि नायब सूबेदार कुंदन राम ने सेवानिवृत्त होकर आए हुए सैनिकों को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.