रुद्रपुर, मई 11 -- खटीमा, संवाददता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार दोपहर बाद खटीमा पहुंचे। मुख्यमंत्री के लोहियाहेड हेलीपैड पहुंचने पर डीएम नितिन सिंह भदौरिया और एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने हेलीपैड और लोहियाहेड कैम्प कार्यालय में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बनबसा जाते समय सनिया नाला का निरीक्षण किया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि सनिया नाले में बड़े मगरमच्छ होने से क्षेत्रवासियों को खतरा बना रहता है। इस पर मुख्यमंत्री ने मौके पर वन विभाग के अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी स...