रुद्रपुर, जून 22 -- खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का पेंशन से संबंधित सत्यापन का काम खटीमा में शुरू हो चुका है। सत्यापन कार्य के तीसरे दिन तक लगभग 100 से अधिक राज्य आंदोलनकारियों का सत्यापन हो चुका है। आगे भी सत्यापन कार्य जारी रहेगा। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संगठन ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के पेंशन से संबंधित सत्यापन के कार्य को उपकोष अधिकारी खटीमा के माध्यम से करने की मांग मुख्य कोषाधिकारी ऊधमसिंह नगर से की थी। संगठन के महासचिव आलोक गोयल ने बताया कि कुछ राज्य आंदोलनकारियों का सूची में नाम अभी भी नहीं आया है। इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय से संपर्क किया गया। बताया गया किऐसे राज्य आंदोलनकारी जिनका नाम सूची में नहीं आया है, वह इसका आवेदन तहसीलदार कार्यालय में करें। तहसीलदार के माध्यम से यह सूचना जिलाधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.