नैनीताल, दिसम्बर 6 -- खटीमा में मगरमच्छों की संख्या 86% तक बढ़ी हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग की ओर से कराई गई मगरमच्छों की ताजा गणना में खुशखबरी सामने आई है। नौ रेंज में की गई गणना में कुल 212 मगरमच्छ चिह्नित किए गए हैं। सबसे अधिक 138 मगरमच्छ अकेले सुरई रेंज (खटीमा शहर से लगा स्थान) में मिले हैं। वर्ष 2014 में केवल सुरई रेंज में गणना की गई थी तब यहां 74 मगरमच्छ थे। यानी पिछले 11 वर्षों में यहां मगरमच्छों की संख्या में लगभग 86.5 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वन विभाग की 35 सदस्यीय टीम ने बीते दो दिसंबर से गणना शुरू की थी। यह गणना तराई क्षेत्र की नौ रेंजों में फैले शारदा सागर जलाशय, बेगुल, धोरा, नानकमत्ता डैम, काकड़ा कोडाइल ट्रेल और शारदा की विभिन्न नहरों और जल स्रोतों में की गई। विशेषज्ञों के अनुसार मगरमच्छों की बढ़ती संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.