रुद्रपुर, जुलाई 12 -- खटीमा। नगर के चारों मुख्य मार्गों में फ्लाईओवर और मुडेली से नंदना नहर पुल तक टू लेन बाईपास की संभावना का पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग अधिकारियों ने निरीक्षण कर जायजा लिया। पालिकाध्यक्ष ने खटीमा क्षेत्र को सुंदर, स्वच्छ और जाम मुक्त बनाने के सपने को साकार करने के लिए शनिवार को लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर प्रह्लाद सिंह बृजवाल, एसई व स्थानीय लोनिवि के अधिकारियों के साथ नगर के चारों मुख्य मार्गों में फ्लाईओवर और मुडेली से नंदना नहर पुल तक टू लेन बाईपास की संभावना का निरीक्षण कर जायजा लिया। पालिकाध्यक्ष जोशी ने कहा कि नगर के चारों मार्गों पर फ्लाईओवर बनने से नगर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.