रुद्रपुर, फरवरी 9 -- खटीमा, संवाददाता। नगर पालिका परिषद खटीमा ने नगर क्षेत्र में 36 सीसी रोड का टेंडर निकाला है। 20 फरवरी को सुबह 11 बजे टेंडर खोले जाएंगे। यह निर्माण कार्य ढाई करोड़ की लागत से होंगे। इसमें 14 लाख से तीन लाख तक के निर्माण कार्य हैं। पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने अपने अभियंताओं को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की अपील की। साथ ही जनता से भी निर्माण के समय नजर रखने को कहा। पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से यह विकास कार्य खटीमा में हो रहे हैं। आगे भी इसी तरह अन्य कार्य भी होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र खटीमा पीलीभीत रोड में सिटी पार्क बनने जा रहा है। इसका खटीमा की जनता के साथ ही आसपास के लोग भी उसका लुत्फ उठाएंगे। नगर पालिका की ओर से जारी किए गए 36 टेंडर में वार्ड संख्या एक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.