रुद्रपुर, फरवरी 6 -- खटीमा, संवाददाता। गुरुवार रात जहरीला पदार्थ पीने से तीन युवकों की हालत बिगड़ गई थी और एक युवक की मौत हो गई थी। शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती दूसरे युवक की भी मौत हो गई। जबकि अधिवक्ता की हालत स्थिर है। वहीं पुलिस ने गुरुवार देर रात संबंधित शराब की दुकान सील कर दी है। शराब की दुकान की डीवीआर भी कब्जे में ली गई है। जानकारी में आया है कि कंजाबाग चौराहे की दुकान से 8 पीएम ब्लैक की शराब खरीदी थी। पुलिस ने मौके से शराब की खाली बोतल और एक तीव्र गंध वाली खाली बोतल भी कब्जे में ली गई है। गुरुवार देर रात तीन युवकों को निजी वाहन से उप जिला चिकित्सालय लाया गया था। इनकी हालत गंभीर थी। संभावना जताई जा रही है कि तीनों को जहरीला पदार्थ पिलाया गया या उन्होंने गलतफहमी में पानी समझ इसे पी लिया। कंजाबाग पार्वती मंडप के स्वामी 52 वर्षीय ढि...