रुद्रपुर, जनवरी 6 -- खटीमा,संवाददाता। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने जुलूस प्रदर्शन किया। उन्होंने हत्याकांड की सीबीआई जांच नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। मंगलवार को विधायक एवं उप नेता सदन भुवन कापड़ी के नेतृत्व में बुधवार को पीलीभीत रोड स्थित शारदा टॉकीज में एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। कापड़ी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंकिता हत्याकांड केवल एक परिवार का दर्द नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड की अस्मिता,आत्मसम्मान और न्याय व्यवस्था पर गहरा घाव है। विधायक नानकमत्ता गोपाल सिंह राणा ने कहा कि आज भी जब पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाए बैठा है तब प्रदेश सरकार की चुप्पी और ढुलमुल रवैया अनेक सवाल खड़ा करता है। यह लड़ाई किसी दल विशेष की नहीं बल्कि सत्य ...