रुद्रपुर, मार्च 13 -- खटीमा, संवाददाता। भारत विकास परिषद शाखा खटीमा की वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार देर शाम एक निजी सभागार में किया गया। इसमें नीरज अध्यक्ष, विवेक सचिव और अमरनाथ गोयल कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं होली महोत्सव भी आयोजित किया गया। प्रांतीय निर्वाचन अधिकारी मनोज अरोड़ा, प्रांतीय संरक्षक हरीश जोशी, प्रांतीय महामंत्री हरीश शर्मा, प्रांतीय संयोजक विशाल गोयल व नीरज खन्ना, शाखा अध्यक्ष सुनील रैदानी एवं महिला संयोजक सोनिया सुनेजा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बाद प्रांतीय निर्वाचन अधिकारी मनोज अरोड़ा ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर नीरज वर्मा, सचिव पर विवेक अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर अमरनाथ गोयल का नाम प्रस्तावित हुआ, जिन्हें सर्वसम्मति से चुन लिया गया। वहीं परिषद के होली...