रुद्रपुर, फरवरी 14 -- खटीमा। पोस्टऑफिस में राउटर आ गया जिससे सर्वर चलना शुरू हो गया है लोगो ने और एजेंटों ने सर्वर चलने से राहत की सांस ली है।बताते चले कि 2 फरवरी से पोस्टऑफिस का नेट चलाने वाला पार्ट्स राउटर खराब हो गया था जिससे सर्वर डाउन था और सभी प्रकार का लेन देन प्रभावित था।नेट नहीं चलने से एजेंटों को नया खाता खोलना संभव नहीं था वही उपभोक्ताओं की आर डी की किश्ते टाइम से जमा नहीं होने से पेनाल्टी पड़ने की संभावना बनी हुई थी। शुक्रवार देर शाम को नैनीताल से राउटर आने पर सिस्टम शुरू कर दिया गया है। दस दिनों से पोस्टआफिस में आ रही समस्या को उच्चाधिकारियों की ओर से ध्यान नहीं देने का खामियाजा जनता को और एजेंटों को भुगतना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.