पीलीभीत, अक्टूबर 28 -- फ्यूचर स्टार्स अंडर-14 प्राइज मनी क्रिकेट लीग के दूसरे मैच में खटीमा क्रिकेट अकेडमी ने 22-यार्ड्स किड्स को नौ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। लीग में आर्निश बतरा को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच का अवार्ड प्रदान किया गया। 22-यार्ड्स क्रिकेट अकेडमी की ओर से इनीशियम स्कूल मैदान पर खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 22-यार्ड्स किड्स अकेडमी की टीम ने 22.2 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 40 रन बना रसकी। रजनीश ने सर्वाधिक 15 रन बनाए। ख्टीमा क्रिकेट अकेडमी की ओर से आर्निश बतरा ने पांच, निधिश पचौरी ने दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में खटीमा क्रिकेट अकेडमी की टीम ने छह ओवर में 41 रन बनाकर जीत हासिल की। भावेश रावत ने सर्वाधिक 17 रनों की पारी खेली। खटीमा क्रिकेट अकेडम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.