रुद्रपुर, जून 18 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा के पकड़िया इलाके में बुधवार को निर्माणाधीन मकान के लेंटर की शटरिंग के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर मूल रूप से पीलीभीत यूपी का निवासी था। बुधवार को पकड़िया में एक मकान के लेंटर के लिए शटरिंग का काम चल रहा था। इस दौरान 30 वर्षीय शंभू पुत्र राम समुझ लोहे का गार्डर उठाकर छत की तरफ लगा रहा था। इस दौरान मकान के बगल से जा रही हाईटेंशन लाइन से गार्डर टच और और उसमें करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से शंभू गंभीर रूप से झुलस गया। उसके साथ काम कर रहे मजदूर उसे एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय लेकर आए, जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. सिमरनजीत सिंह ने बताया कि मजदूर की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो गई थी। मजदूर पीलीभीत यूपी का निवासी था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.