रांची, जून 7 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू थाना क्षेत्र के खटंगा गांव में शुक्रवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना में 21 वर्षीय युवक चोयता सरूकद की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई, जबकि उसका दोस्त सिंगा मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात लगभग 10 बजे खटंगा और कोचाडीह गांव के बीच स्थित पुलिया के पास घटित हुई। दोनों युवकों पर हमला करने से पहले अपराधियों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया था, जिससे वे असहाय हो गए और कुछ भी नहीं देख पाए। घटना के बारे में मृतक के चाचा तुरी मुंडा ने बताया कि चोयता सरूकद और उसका दोस्त सिंगा मुंडा सोयको साप्ताहिक हाट से लौट रहे थे। वे बाइक से रात करीब 10 बजे खटंगा लौट रहे थे। घायल सिंगा मुंडा के अनुसार हमारी बाइक के आगे और पीछे बाइक वाले भी चल रहे थे। जैसे ही हमलोग ईचाडीह और खटंगा के मध्य पुलिया के पास प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.