मधुबनी, जनवरी 8 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सुक्की सायफन चौक पर बुधवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक लावारिस सेंट्रो कार से 180 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की है, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि खजौली पुलिस के साथ सुक्की सायफन चौक पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कसमा मरार की ओर से तेज रफ्तार से आ रही काले रंग की सेंट्रो कार को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी के दौरान वह गाड़ी छोड़कर नदी किनारे से फरार हो गया। कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की सीट और डिक्की से चार प्लास्टिक के बोरे बरामद किए गए। प्रत्येक बोरे में पांच-पांच कार्टन शराब थी। कुल 20 कार्...