मधुबनी, जनवरी 22 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रस्तावित विराट हिंदू सम्मेलन-संगोष्ठी को लेकर ब्रह्मदेव चंद्रकला इंटर महाविद्यालय के प्रांगण में एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह ने किया। बैठक में जिला प्रचारक बसंत कुमार एवं रामनारायण यादव ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का विस्तृत प्रारूप प्रस्तुत किया। बताया गया कि प्रखंड स्तर पर विराट हिंदू महासम्मेलन तीन स्थानों पर आयोजित होगा। इसके तहत 1 फरवरी को श्रीराम-जानकी मंदिर, सुक्खी, 8 फरवरी को चंद्रकला कॉलेज, खजौली तथा 15 फरवरी को कन्हौली में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में साधु-संत, बुद्धिजीवी, किसान, मजदूर, छात्र-युवा, महिलाएं सहित समाज के सभी वर्गों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में सकल हिंदू समाज की ओर से 25 ...