भागलपुर, मार्च 5 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माह-ए-रमजान के दौरान सेहरी में खजूर खाने की परंपरा के चलते बाजारों में खजूर की मांग काफी बढ़ गई है। इस मांग को पूरा करने के लिए विभिन्न देशों से खजूर का आयात हो रहा है, जिनमें प्रमुख रूप से इराक, ईरान, ओमान और इजराइल शामिल हैं। बाजारों में खजूर की कीमतें गुणवत्ता और उत्पत्ति के आधार पर भिन्न हैं, जो 120 रुपये किलो से लेकर 1600 रुपये प्रति किलो तक मिल रहा है। यह रोजे में न केवल धार्मिक महत्व रखता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। खजूर में भरपूर पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी दूर करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और ऊर्जा प्रदान करने में मदद करते हैं। जिले में ट्रांसपोर्ट के माध्यम से देशी और विदेशी खजूर की आपूर्ति हो रही है, जिससे स्थानीय बाजारों में इसकी उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.