दुमका, नवम्बर 9 -- दुमका, प्रतिनिधि। टोंगरा थानान्तर्गत बांसकुली गांव के मैदान से 28 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका बरामद किया गया है। शव की पहचान रानीबहाल के मुड़जोरा गांव निवासी राजेश मुर्मू के रूप में हुई है। टोंगरा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए दुमका पीजेएमसीएच भेज दिया है। आत्म हत्या है या फिर हत्या यह खुलासा पोस्टमार्टम आने के बाद ही हो पाएगा। जानकारी के अनुसार युवक राजेश मुर्मू की शादी हो चुकी थी। उसके एक संतान भी है। परिजनों ने बताया कि युवक की दिमागी हालत खराब हो गई थी। वह पहले खेतीबाड़ी करता था, पर कुछ दिनों से वह ठीक नहीं था। शुक्रवार को बिन बताए वह घर से निकल गया था। सुबह में पता चला कि उसका शव एक खजूर के पेड़ से लटका हुआ है। परिजन आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की। घटना की सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.