झांसी, दिसम्बर 18 -- झांसी/लुहारी, संवाददाता बुंदेलखंड के प्रतिभा की कमी नहीं है। बस, इसे तराशने की जरूरत है। ग्राम पंचायत लुहारी में एक प्रतिष्ठान पर ठहरे युवक ने देखते ही देखते खजूर की पत्तियां से सुंदर डेकोरेशन के लिए गुलदस्ता बना डाला। यह देख ग्रामीण हुनर के कायल हो गए। मध्य प्रदेश के नारायणगंज के मंडला के गांव दहरा निवासी पवन कुमार उल्लाड़ी, अपने साथी साहिल कुंजाम निवासी पाठा के साथ बोरवेल मशीन पर काम करते हैं। सर्दी के मौसम में वह गुरुवार को धूप का लुत्फ ले रहे थे। तभी साहिल कुंजाम ने खजूर की पत्तियों से बेहद सुंदर और आकर्षक प्राकृतिक गुलदस्ता बना दिया। उनकी इस अनोखी कला को देखकर आसपास के व्यापारी और ग्रामीण अचंभित रह गए। साहिल कुंजाम ने बताया कि उन्होंने यह कला कुछ समय पहले पास के गांव सिंगोदा में काम के दौरान सीखी थी। खजूर के बीच क...