पाकुड़, मार्च 24 -- पाकुड़िया। एसं प्रखंड के खजूरडंगाल-देबिनगर तक जाने वाली 10 किलोमीटर की बाईपास सड़क इन दिनों अत्यंत जर्जर हो गई है। जिस कारण आम लोगों को आने जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीण कालू पहाड़िया, राजू पहाड़िया, रॉकी डेहरी, प्रेम मरांडी, सीमन मुर्मू, विनोज मुर्मू, सीमन मुर्मू, लाडिया शाह, मिथुन सहा, राजेंद्र शाह, केदार शाह, महेश्वर शाह, विधानसभा शाह, गोगा शाह, नारायण शाह, सुलेमान मुर्मू, निकोलस मुर्मू, मानिक शाह, बबलू बेसरा ने बताया कि यह सड़क पाकुड़िया प्रखंड एवं महेशपुर प्रखंड को जोड़ने का भी काम करती है। खासकर उक्त सड़क से मरीजों को अस्पताल ले जाने आने में विशेष कठिनाई का सामना ग्रामीणों को करना पड़ता है। सड़क पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कोई खास ध्यान नहीं है। जिस कारण आज तक सड़क निर्माण नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने...