नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मध्य प्रदेश स्थित खजुराहों परिसर के जावरी मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को पुन:स्थापित करने के अनुरोध वाली याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि यह याचिका चर्चा में आने के लिए दायर की गई है। मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन ने राकेश दलाल नामक व्यक्ति की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। याचिका में छतरपुर जिले के जावरी मंदिर में क्षतिग्रस्त मूर्ति को बदलने और उसकी प्राण प्रतिष्ठा कराने का अनुरोध किया गया था। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह पूरी तरह से प्रचार पाने के लिए दायर याचिका है। जाकर स्वयं भगवान से कुछ करने के लिए कहिए। अगर आप कह रहे हैं कि आप भगवान विष्णु के प्रति गहरी आस्था रखते हैं, तो प्रार्थना करें और थोड़ा ध्यान लगाएं। पीठ ने कहा कि यह मुद्दा पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.