बारा (प्रयागराज), नवम्बर 9 -- यूपी के प्रयागराज जिले की ग्राम पंचायत छीड़ी की पहाड़ी पर स्थित पथरबंदी महादेव मंदिर की पीछे की दीवार काट कर असामाजिक तत्वों ने मंदिर में खोदाई कर शनिवार रात परिसर को अस्त-व्यस्त कर दिया। रविवार सुबह जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पथरबंदी महादेव मंदिर में दीवार काट कर खोदाई करने से मंदिर में गड़े खजाने की चर्चा शुरू हो गई है। क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि मंदिर परिसर में प्राचीन खजाना छिपा है। उसी की तलाश में चोरों द्वारा यह काम किया गया है किन्तु उस खजाने तक कोई पहुंच नहीं सकता है। ग्राम प्रधान सतीश कुमार गुप्ता की सूचना पर बारा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थलीय निरीक्षण किया। प्रधान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। क्षेत्र के छीड़ी पहाड़ी पर भग...