औरैया, मार्च 19 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सेंगनपुर के पूर्व प्रधान से तीन लोगों ने जमीन में खजाना मिलने के नाम पर धोखाधड़ी कर ली। खजाना खोदने के दौरान पुलिस की वर्दी पहन कर आए दो युवकों पर धमकाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। सेंगनपुर के पूर्व प्रधान इमरान खान ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गांव में एक युवक आया था। जिसने स्वयं को अनिल बताकर गांव के ईमानदार युवक को खजाना दिलाने की कही। गांव के एक युवक के बताने पर करीब एक माह पहले उसकी अनिल से मुलाकात हुई। अनिल ने फोन पर एक बाबा से उसकी बात करवाकर खजाना मिलने का झांसा दिया। इसके बाद छह मार्च की रात डेढ़ बजे कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी हरनाम सिंह उर्फ अनिल, बाबा व एक अज्ञात युवक बाइक से उसके पास आए। आरोप लगाया कि त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.