खगडि़या, जून 9 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि उदयपुर सिटी से फारबिसगंज के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन के अवधि में विस्तार किया गया है। अब गाड़ी संख्या 09023 उदयपुर से फारबिसगंज के लिए अब आगामी 24 जून तक हर मंगलवार को चलेगी। ट्रेन पहले के तय समय अनुसार ही चलेगी। यह ट्रेन 16:05 बजे उदयपुर सिटी से खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 05:30 बजे फारबिसगंज पंहुचेगी। ट्रेन राणा प्रताप नगर, मावली जंक्शन, चांदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर जंक्शन, किशनगढ़, जयपुर जंक्शन और बांदीकुई, बांदीकुई जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, ईदगाह आगरा जंक्शन, टुंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर और पाटलिपुत्र, हाजीपुर जंक्शन, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया जंक्शन, नवगछिया, कटिहार जंक्शन, पूर्णिया जंक्शन,...