खगडि़या, मार्च 11 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया से अलौली गढ़ तक अब ट्रेन से सफर करने का सपना अब पूरा होने वाला है। खगड़िया से अलौली गढ़ तक बनी नई 18 किलोमीटर लंबी रेल लाइन पर अब पैसेंजर ट्रेनें भी जल्द चलने लगेगी। इस रूट पर पिछले दो साल से मालगाड़ी ट्रेन चल ही रही है। पैसेंजर ट्रेन से सफर का सपना भी लोगों का अब पूरा हो जाएगा। खगड़िया से अलौली गढ़ तक 18 किलोमीटर लंबी रेल लाइन पर अब रेलवे के पूर्वी जोन के मुख्य संरक्षा आयुक्त यानि सीआरएस निरीक्षण करने के लिए आगामी 12 मार्च यानि आने वाले बुधवार को पहंुचेंगे। इसको लेकर स्टेशन पर जरूरी तैयारी भी की जा रही है। जिसकी पुष्टि सोनपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने भी हिन्दुस्तान से की है। सीआरएस निरीक्षण के उपरांत ही इस नए रूट पर पैसेंजर ट्रेन चलाने की हरी झंडी मिलेगी। जैसे ही सीआरएस की तरफ से हरी झंडी मिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.