खगडि़या, फरवरी 19 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित बीसीए सीनियर मेन्स वन डे ट्रॉफी के लिए खगड़िया जिला क्रिकेट संघ ने पहले मुकाबले के लिए 16 सदस्यीय सीनियर मेन्स क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। बताते चलें कि खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बाबूलाल शौर्य (विधायक) ने बुधवार को बताया कि जिला लीग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से चयन शिविर के बाद अंतिम टीम का गठन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में भारत (कप्तान), हर्षित आनंद (विकेट कीपर, उपकप्तान), कुंदन निषाद, गोलू कुमार, आदित्य ख़ुशी, साजन, हेमंत हिमांशु, विश्वप्रिय, राजा विशाल, विश्वजीत गोपाला, मो सारिक, प्रियेश कुमार, सचिन तोमर, प्रिंस कुमार, विश्वजीत कुमार (विकेट कीपर), अमन कुमार शामिल है। जबकि सुरक्षित (स्टैंडबाय) खिलाड़ी के रूप में उत्कर्ष आनंद (वि...