खगडि़या, दिसम्बर 25 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनें कोहरे को लेकर अपने निर्धारित समय से देरी से गुरुवार को चली। जिससे रेल यात्री खासे परेशान रहे। जानकारी के अनुसार 09525 हापा-नरहलगुन स्पेशल ट्रेन करीब 10 घंटे विलंब से चली। वही 15656 कामख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे देरी से पहंुची। इधर 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब सवा छह घंटे लेट चली। जबकि 14604 अमृतसर-नरपतगंज जनसाधारण एक्सप्रेस करीब पौने पांच घंटे देरी से चली। साथ ही 19483 डाउन अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस करीब पौने चार घंटे विलंब से चली। वही 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब सवा तीन घंटे विलंब से पहंुची। इसके अलावा 15504 डाउन पटना-सहरसा राज्यरानी एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे देरी से पहंुची। वही 22234 डाउन पटना-न्यू जलप...