खगडि़या, जून 4 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। कृषि प्रधान जिला खगड़िया में जैविक खेती एवं पुरानी पद्धति से खेती की जाती है, लेकिन अब विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने को लेकर भी प्रयास तेज कर दिया गया है। इसके लिए जिले को लक्ष्य भी दे दिया गया है। जिले में पांच सौ हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती होगी। इसके लिए गोगरी व परबत्ता प्रखंड के गंगा किनारे के पंचायतों का चयन किया गया है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का विभाग का मुख्चय उद्देश्य है कि रसायनिक खादों पर से निर्भरता को खत्म किया जा सके। बताया जा रहा है कि प्राकृतिक खेती किए जाने से जहां एक ओर किसानों के पशुओं के गोबर का भी उपयोग होगा और खेतों में रसायनिक खादों के उपयोग नहीं किए जाने के कारण फसल भी पूरी तरह से बेहतर ढंग से उत्पादित होगा। प्राकृतिक खेती से उपज होने वाले खाद्यान्न का सेवन भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.