खगडि़या, मार्च 24 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर 73461 मानसी-जमालपुर डेमू ट्रेन रविवार की शाम को देर तक फंसी रही। जाहिर है कि तकनीकी खराबी के कारण टे्रन खगड़िया में एक घंटे से अधिक देर तक खड़ी रही। हालांकि ट्रेन में आई तकनीकी खराबी दूर करने की कोशिस की जाती रही। बताया जाता है कि ट्रेन का ब्रेक में किसी तरह की समस्या आ गई। जिससे ट्रेन को आगे की ओर नहीं बढ़ाया जा पा रहा था। जिससे रेल यात्रियों को ट्रेन खुलने के इंतजार में परेशान देखा गया। एक तो मानसी से ही यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब साढ़े पांच घंटे देरी से खुली थी। इसके बाद खगड़िया में आकर एक घंटे से अधिक देर तक खड़ी रही। ऐसे में इस ट्रेन से सफर करने वाले रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि मानसी रेलवे स्टेशन से ही देरी से खुलने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.