खगडि़या, फरवरी 20 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मंडल कारा में गुरुवार को प्रो. देव ज्योति मुखर्जी ने बंदियों के साथ एक लाइफस्किल सेशन किया । इसका विषय था एंगर मैनेजमेंट यानि क्रोध प्रबंधन । प्रो मुखर्जी ने इस दौरान बंदियों को क्रोध क्या है। इसकी जानकारी दी है। वहीं क्रोध क्यों आता है। इसके बारे में भी बताया गया। कहानी के माध्यम से प्रोफेसर मुखर्जी क्रोध के दुष्परिणाम के बारे में भी बताया । राज योग तथा कुछ स्वास अभ्यास ( ब्रीदिंग एक्सरसाइज) भी कराया । इस दौरान बंदियों की अच्छी खासी भागीदारी रही। उल्लेखनीय है कि जेल अधीक्षक आर एस सुमन के पहल पर प्रोफेसर मुखर्जी हर महीना खगड़िया जेल में लाइफस्किल सेशन कर रहे हैं। इससे पहले तनाव प्रबंधन तथा सकारात्मक सोच पर भी सेशन ले चुके हैं । मौके पर प्रोफेसर देबज्योति ने बताया कि राज्य के 12 जेलों में दस हजार ...