खगडि़या, दिसम्बर 12 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थाना द्वारा बीते 24 घंटे में किए गए कार्रवाई में 11 फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद 8 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी राकेश कुमार ने गुरूवार को प्रेस विज्ञप्ती जारी कर बताया कि हत्या के प्रयास मामले में एक, आर्म्स एक्ट मामले में एक समेत अन्य मामलों के फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तीन वारंटियों को जमानतीय धारा के तहत थाने पर से ही जमानत दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...