खगडि़या, मार्च 2 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया जिले की बेटी महिला क्रिकेटर विशालाक्षी क्रिकेट में देश में नाम कर रही है। अब विशालाक्षी महिला अंडर 23 बिहार टीम में चयनित की गई है। जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत पूर्वी ठाठा के रहने वाले शिक्षक विवेकानंद सुमन और डेजी कुमारी की पुत्री विशालाक्षी महिला क्रिकेट में खगड़िया जिले का नाम कर रही है। इससे पहले वह कई बार बिहार महिला टीम में शामिल होकर अपनी खेल कौशल को दिखा चुकी है। चयन पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बाबूलाल शौर्य, खिलाड़ी प्रतिनिधि रजनीश कुमार, पूर्व सचिव सदानंद प्रसाद अन्य खेल प्रेमी ने बधाई दी है। विशालाक्षी लर्निंग क्रिकेट एकेडमी खगड़िया में कोच करमवीर कुमार की देख रेख में कोशी महाविद्यालय खेल मैदान में लगातार अभ्यास कर रही है। खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवराज ने बताया कि बीसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.