खगडि़या, अक्टूबर 27 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया की प्रतिभा लगातार बेहतर कर जिले को शिक्षा और कला के फलक पर नाम दर्ज कर रही है। खगड़िया की बेटियां भी हर जगह अपनी प्रतिभा दिखा अपनी क्षमता साबित कर आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में अब प्लस टू माध्यमिक स्कूल, कन्हैयाचक, परबत्ता की छात्रा आयुषी आर्या अपनी कल्पना शक्ति की बदौलत नेचुरल फेस फ्रेशनर प्रोजेक्ट पर काम किया। अब उसकी प्रोजेक्ट 52वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए चयनित हुई है। जिले के परबत्ता प्रखंड अन्तर्गत नौरंगा के रहने वाले अमित आर्या की पुत्री आयुषी चयन 52वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के राष्ट्रीय स्तर पर अब अपनी प्रोजेक्ट पेश करेगी। इधर जिला समन्वयक सह उच्च माध्यमिक स्कूल, मथुरापुर खगड़िया की प्रधानाध्यापिका अनुराधा कुमारी ने बताया कि आयुषी जिला स्तर और फ...