खगडि़या, नवम्बर 17 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि नगर पंचायत परबत्ता की प्रतिभाशाली छात्रा आयुषी आर्या उत्कृष्ट प्रतिभा से जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। नौरंगा निवासी अमित आर्या की पुत्री आयुषी का चयन 52वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। आयुषी प्लस टू उच्च विद्यालय, कन्हैयाचक की मेधावी छात्रा हैं। उन्होंने अपने नवाचार "नेचुरल फेस फ्रेशनर" के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की है। यह प्रोजेक्ट पहले प्रखंड, जिला , राज्य स्तर और फिर पूर्वी भारत स्तर (बीआईटीएम कोलकाता) पर चयनित हुआ। आयुषी राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन श्यामला हिल्स में आगामी 18 से 23 नवंबर तक आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए शनिवार की संध्या रवाना हुई। उसके साथ मार्गदर्शक शिक्षक के रूप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.