भागलपुर, सितम्बर 12 -- खगड़िया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय खगड़िया में शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा और हर घर संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर जिला प्रभारी श्री राज किशोर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा विस्तार से समझाई। उन्होंने कहा कि सेवा और संपर्क, संगठन को मजबूत करने की सबसे बड़ी शक्ति है। सभी मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। वही पार्टी जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे सेवा को सर्वोपरि रखें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन आगामी 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक जिले के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.