भागलपुर, अगस्त 6 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता आगामी 16 अगस्त से 20 सितंबर तक जिले में राजस्व महाअभियान चलेगा। इसकी सफलता के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिलास्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेलदौर एवं चौथम में प्रशिक्षण आयोजित हुआ। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता तथा अंचल अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में बताया गया कि जिलेभर में राजस्व महाअभियान आगामी 16 अगस्त,से 20 सितम्बर तक अंचल स्तर पर माइक्रोप्लान के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अभियान के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आपके जमीन के रिकॉर्ड (अभिलेख) की अशुद्धियों के सुधार में तेजी लाने हेतु एक विशेष राजस्व मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.