भागलपुर, फरवरी 16 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ज़िले के मुफस्सिल थानांतर्गत कुम्हरचक्की गांव के पास सोमवार को एनएच 31 पर हाइवा के धक्के से मालवाहक मैजिक सवार बेगूसराय जिले के दो श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में बेगूसराय जिले के साम्हो थाना क्षेत्र के जगन सैदपुर गांव निवासी ठन्डु यादव का 25 वर्षीय पुत्र संजीव यादव व खोजो यादव का 22 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार बताया जा रहा है। वही घटना में मालवाहक मैजिक सवार अन्य लोग सुरक्षित हैं। मिली जानकारी के अनुसार 16 श्रद्धालु बेगूसराय जिले के साम्हो गांव से जिले के कात्यायनी मंदिर पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुम्हरचक्की गांव के पास हाइवा ने मालवाहक मैजिक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों की कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद मैजिक सवार अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.