भागलपुर, जुलाई 1 -- बेलदौर, एक संवाददाता। सर्पदंश की शिकार महिला का इलाज के दौरान मंगलवार की तड़के मौत हो गई। मृतका महिनाथनगर पंचायत के वार्ड नंबर एक गोंगी निवासी चानो यादव की 45 वर्षीया पत्नी मंजो देवी बतायी जा रही है। महिला की मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की संध्या वह अपने जलावन घर से खाना बनाने के लिए मकई की बलरी लाने गई थी। इसी क्रम में घटनास्थल पर सांप ने उसके हाथ की अंगुली में डंस लिया। इसकी जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख डाक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत इलाज के दौरान रात के दो बजे के करीब हो गई। मृतका अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री के साथ ही पति को छोड़ गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.