भागलपुर, अप्रैल 4 -- खगड़िया। सूबे सहित जिले में सात अप्रैल से सरकारी स्कूलों का टाइम टेबल बदल जाएगा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए गृष्मकालीन अवकाश के पूर्व तक मॉर्निंग स्कूल किया जा रहा है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने आदेश जारी कर गुरुवार को सात अप्रैल से आगामी पहली जून ग्रीष्मावकाश के पहले तक के लिए नया टाइम टेबल जारी किया है। जिसमें स्कूलों का संचालन सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया गया है। नया टाइम टेबल की बात करें तो सुबह 6:30 से सात बजे तक प्रार्थना का समय रखा गया है। जबकि पहली घण्टी सुबह सात से लगेली, जो सुबह 7:40 बजे तक चलेगी। दूसरी घण्टी 7:40 से 8:20 बजे तक का होगा। तीसरी घण्टी सुबह 8:20 से नौ बजे तक चलेगी। 9 बजे से 9:40 बजे का समय मध्यांतर का होगा। जिस समय बच्चों को मध्यान्ह भोजन खिलाने का समय होगा। इसके बाद 9:40 से चौथी घण्टी ल...