भागलपुर, जनवरी 31 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि पकरैल पंचायत भवन में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर में शनिवार को किसानों का आईंडी बनाया गया। राजस्व कर्मचारी अनिष अंकित ने बताया कि 24 किसानों का किसान आई डी बनाया गया। वही कृषि समन्वयक रामपाल सिंह ने बताया कि शिविर में 32 किसानों का ई केवाईसी किया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षक रविशंकर कुमार ने बताया कि किसानो को सरकार के योजना की लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना जरूरी है। सरकार के द्वारा संचालित यह योजन किसानों के हित में है। किसान सलाहकार मनेलाल कुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसान को आधार कार्ड भुमि से संबंधित कागजात तथा मोबाइल नंबर देना जरूरी है। फार्मर रजिस्ट्री करने के बाद किसान सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ बिना सत्यापन का प्राप्त कर सकता है। फसल के नुकसान होने पर वा...