भागलपुर, जनवरी 30 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि। शहादत दिवस के मौक़े पर गुरुवार को मड़ैया पुलिस ने दो मीनट का मौन रखकर शहीदो को श्रद्धांजलि दी I मौक़े पर मड़ैया थानाध्यक्ष मो. फ़िरदौस ने बताया कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में श्रद्धांजलि दी गई I उन्होंने बताया कि देश की आजादी में अपने घर व परिवार को छोड़कर जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगा दी I उन शहीदों को कोटि कोटि नमन है I आने वाले दिन उन्हें सदा याद रखेंगे I इस मौक़े पर थाना के सभी पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे I
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.