भागलपुर, फरवरी 23 -- खगड़िया। नगर संवाददाता शहर की दो प्रमुख सड़कों का नामकरण कर एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय लिया गया है। खगड़िया नगर परिषद सभापति अर्चना कुमारी ने सोमवार को कहा कि उनकी पहल और नेतृत्व में डीएवी रोड का नाम अब दानवीर श्याम लाल मार्ग तथा मुर्गियासचक रोड का नाम अब डॉ. एपीजे.अब्दुल कलाम पथ के रूप में नया नामकरण किया गया। उन्होंने कहा कि यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि समाज के प्रेरणास्रोत महान व्यक्तित्वों को सम्मान देने और नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाने की पहल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की पहचान केवल भवनों और सड़कों से नहीं, बल्कि उन आदर्शों से बनती है जिनसे समाज प्रेरणा लेता है। दानवीर श्याम लाल ने अपने जीवन में सेवा, परोपकार और सामाजिक समर्पण की जो मिसाल पेश की, उसे सम्मान देने के उद्देश्य से यह मार्ग उनके नाम समर्पित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.