भागलपुर, मार्च 26 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के सर्किल नंबर एक नवटोलिया निवासी लापता पप्पू शर्मा का शव बुधवार को तीसरे दिन पुलिस ने करील धार से बरामद किया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पप्पू शर्मा की मोटरसाइकिल लावारिस अवस्था में मिली थी। पप्पू शर्मा की की पत्नी लवली देवी ने मंगलवार को थाना में आवेदन देकर अपने पति की हत्या कर लाश गायब करने की आशंका जताई थी। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह बहियार जाने के क्रम में सड़क किनारे गड्ढे में लावारिस अवस्था में बाइक पर लगे खून को देखकर हत्या की कानाफुसी होने लगी थी। बुधवार को करील धार में पप्पू शर्मा का तैरता हुआ शव बरामद पुलिस द्वारा किया गया। लोगों द्वारा जलकर विवाद में पप्पू शर्मा की हत्या की बात कही जा रही है। इधर पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि शव को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.