भागलपुर, फरवरी 7 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि बिहार राज्य विधालय रसोइया युनियन एटक की ओर से सात सुत्री मांगों को लेकर आगमी 12 फरवरी को राष्ट्रीय आम हड़ताल रहेगा। बिहार राज्य विधालय रसोईया युनियन एटक के राज्य कार्यकारिणी सदस्य बिन्देश्वरी साह ने शनिवार को बताया कि हड़ताल को लेकर लगातार विद्यालय की रसोइया से सम्पर्क किया जा रहा है। युनियन के सदस्य जयकिशोर मंडल ने बताया कि रसोइया को स्थाई कर्मचारी का दर्जा तथा मृत रसोइया के परिजनों को चार लाख मुआवजा मिले। सभी रसोइया को 12 माह की भुगतान सहित स्वास्थ्य सुविधा व पेंशन योजना का लाभ मिले। उन्होंने ने बताया कि गोगरी प्रखंड के पितोझिया, महेशखूंट, बन्नी, पकरैल आदि पंचायतों का दौरा करके रसोइया को आम हड़ताल में सहयोग करने की अपील की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...