भागलपुर, फरवरी 14 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय एकनियास के छात्र-छात्राएं को मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत शनिवार को नगर पंचायत मानसी के वार्ड नं सात के नगर पार्षद सह छात्र नेता अमृत राज ने राजगीर के लिए शैक्षणिक यात्रा पर हरी झंडी दिखाकररवाना किया। वहीं मध्य विद्यालय एकनिया स्कूल के प्रधानाध्यापक शंकर कुमार मंडल ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना चाहिए। इस मौके पर वार्ड नंबर छह के वार्ड पार्षद अखिलेश राज,स्कूल सचिव स्वीटी देवी, शिक्षक दिवाकर, शिक्षक अमन, शिक्षक मुकुन कुमार, शिक्षक रितू राज, शिक्षक शिक्षक आनन्द कुमार, शिक्षिका अनिता कुमारी, रसोइया गीता कुमारी,एवं कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...