भागलपुर, जनवरी 31 -- महेशखूंट । एक प्रतिनिधि बन्नी घाट पर कल एक फरवरी को माघी पूर्णिमा को लेकर काफी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। पर, इस घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सुविधा की अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हो पायी है। उल्लेखनीय है कि इस घाट पर दुसरे जिला से भी श्रद्धालुओं आकर गंगा स्नान करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जिन श्रद्धालुओं की मां गंगा मनोकामनाएं पूरी करती है। वे माधी पुर्णिमा के दिन गंगा स्नान करके पाठी (बकरी की बच्चा ) लुटाते है। मां गंगा से सुख समृद्धि की कामना करते है। माधी पुर्णिमा के दिन स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा एक दिवसीय रामध्वूनी यज्ञ का आयोजन किया जाता है। जिसमें दुर दराज के मंडली भाग लेकर अपना कलाकारी दिखाते है। सामुदायिक शौचालय पड़ा है बेकार : बन्नी घाट पर बना सामुदायिक शौचालय रख रखाव के कारण इन दिनों बेकार साबित हो रह...