भागलपुर, अक्टूबर 3 -- महेशखूट। सार्वजनिक नव दुर्गा मेला समिति, पकरैल की ओर से दो दिवसीय मेला का समापन मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ ही शुक्रवार को हो गया। मां दुर्गा की विदाई श्रद्धालुओं ने विदाई गीत गाकर कर दी। वहीं महिलाओं ने खौईंछा में धान,दुव, हल्दी सहित अन्य विदाई सामाग्री देकर नम आंखों से विदाई की। मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन लेवा पुल के पास किया गया। इस मौके पर मेलाध्यक्ष भगवान यादव, सचिव उपेन्द्र यादव कौषाध्यक्ष पुलकित साह मुखिया अरूण कुमार साह सरपंच प्रमोद कुमार सिंह,सिकेन्दर सिंह उर्फ सिको,अशोक पासवान, सागर यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...