भागलपुर, मई 24 -- गोगरी। एक संवाददाता विभिन्न मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ता एवं फेसिलेटर शनिवार को पांचवें दिनों भी हड़ताल पर रही। इस दौरान ओपीडी सेवा को बाधित किया। वही मांगो के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।आशा संघ के प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि यह हड़ताल गत 20 मई से शुरू की गई। उन्होंने कहा कि मानदेय प्रोत्साहन राशि में वृद्धि सहित अन्य मांगों की पूर्ति के लिए हड़ताल की जा रही है। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि बीते वर्ष 2023 में 32 दिवसीय हड़ताल के दौरान आशा कार्यकर्ता फेसिलिटेटर के मासिक मानदेय राशि एक हजार रुपये बढ़ाकर 25 सौरुपये करने का निर्णय लिया गया था। जिसे करीब दो साल बीतने पर भी लागू नहीं किया गया है। विभिन्न कार्यों के लिए वर्षों पूर्व तय राशि में केन्द्र सरकार के द्वारा करीब 10 साल में कोई पुनरीक्षण बढ़ोतरी नहीं की गई है। पिछले ...