भागलपुर, दिसम्बर 8 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि सरकारी जमीन को दुकानदारों के द्वारा कब्जा करने पर 9 दिसंबर को महेशखूंट बाजार में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। इसकी सुचना एक दिन पहले माईकिंग करके दे दी गई है है। सुचना के जानकारी मिलने के साथ ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। उल्लेखनीय है कि फुटपाथ पर फल तथा सब्जी की दुकानें लग रही है।वही कई दुकानदार दुकान के आगे एस्बेस्टर डाल कर सरकारी जमीन का कब्जा कर रखा है। दुकानदारों ने बताया कि नोटिस पहले देनी थी। एकाऐक हम समानों को कहा ले जाएंगे? इधर सीओ दीपक कुमार ने बताया कि दुकानदारों को सरकारी जमीन खाली करने की सुचना मिल चुकी है। समय पर खाली नहीं करते है तो अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.